नैनीताल पुलिस द्वार एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग, 14 परिवारों के मामलों की हुई सुनवाई

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रार्थना पत्रों एवं प्रकरणों में त्वरित जांच एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
 
इसी क्रम में दिनांक 30 मई 2026 को पुलिस बहुद्देशीय भवन, हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का मासिक काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। काउंसलिंग सत्र की अध्यक्षता एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा की गई।
 
इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य डॉ. रश्मि पंत (मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी), डॉ. प्रभा पंत (शिक्षाविद एवं विभागाध्यक्ष, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी) तथा राम सिंह बसेड़ा (अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन हल्द्वानी) उपस्थित रहे।
 
उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी द्वारा कुल 14 प्रकरण ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष प्रस्तुत किए गए। सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग हेतु उपस्थित हुए तथा उनकी समस्याओं एवं पक्षों को विस्तारपूर्वक सुना गया।
 
काउंसलिंग का परिणाम
 
▪️ 08 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए।
▪️ 03 मामलों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
▪️ 03 मामलों को अग्रिम आदेश हेतु माननीय न्यायालय को अग्रसारित किया गया।
 
नैनीताल पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, न्याय दिलाने एवं पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु निरंतर संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
 
 
 
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cases of 14 families were heard Counseling of Women Voluntary Bureau under the chairmanship of SSP Nainital Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More