शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट ने दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करने के दिए आदेश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने हरिद्वार पुलिस के दरोगा खेमेंद्र गंगवार के खिलाफ संबंधित कोतवाली प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इधर दरोगा ने आरोपों को निराधार बताया है।

नोएडा निवासी शिकायतकर्ता महिला ने कोर्ट में दिए शिकायत पत्र में बताया कि वर्ष 2018 में वह हरिद्वार घूमने के लिए आई थी। जहां उसकी पहचान एक युवक खेमेंद्र गंगवार से हुई थी। आरोप लगाया है कि युवक ने शिकायतकर्ता महिला को उत्तराखंड पुलिस का दरोगा बताकर शादी का प्रस्ताव दिया था। यही नहीं, शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से मना किया, तो दरोगा ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में हरिद्वार में तैनात उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार ने उसे शादी करने का विश्वास दिलाते हुए उसके नाम से अपनी पत्नी दिखाकर एक प्लॉट खरीदा था, लेकिन इसके बावजूद दरोगा शिकायतकर्ता से शादी न करके लगातार उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने दरोगा पर जेवरात और पैसे हड़पने का आरोप भी लगाया है। शिकायतकर्ता महिला ने दरोगा पर मानसिक, आर्थिक व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू ने संबंधित दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। उधर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि आरोप निराधार है, मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news Court ordered to register a case against Inspector for raping a woman on the pretext of marriage haridwar news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More