अदालत ने रिश्वत के आरोपी वन दरोगा को सुनाई तीन साल कठोर कारावास की सजा  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई में रामनगर के गुलजारपुर वन चौकी के तत्कालीन वन दरोगा शैलेन्द्र कुमार चौहान को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी पाते हुए अदालत ने तीन साल के कठोर कारावास और पच्चीस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में छह महीने अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
 
जनपद ऊधमसिंहनगर निवासी फईम अहमद ने 01 अप्रैल 2019 को हल्द्वानी सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार फईम अहमद, नफीस अहमद और नियाज अली अपने डंपरों से रामनगर की कोसी नदी से रेत ढोने का कार्य करते थे। 07 मार्च 2019 कोजब उनके डंपर टोकन कटवाकर नदी में गए तो रेन्जर आर के वर्मा और वन दरोगा शैलेन्द्र चौहान ने उनके वाहनों को जब्त कर लिया और छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की। सतर्कता अधिष्ठान की नैनीताल सेक्टर ट्रैप टीम ने मामले की जांच की और शिकायत को सही पाया। इसके बाद 02 अप्रैल 2019 को वन दरोगा शैलेन्द्र कुमार चौहान को 1,00,000रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। रिश्वत की रकम मौके पर बरामद हुई। मामले में धारा 07 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत केस दर्ज किया गया। अदालत का फैसलामामले की सुनवाई हल्द्वानी में विशेष न्यायाधीश नीलम रात्रा की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से 15 गवाह पेश किए गए। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर 01 अप्रैल 2025 को अदालत ने शैलेन्द्र कुमार चौहान को दोषी करार देते हुए तीन साल के कठोर कारावास और 25,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news Haldwani news The court sentenced him to three years of rigorous imprisonment The court sentenced the forest inspector accused of taking bribe to three years of rigorous imprisonment The forest inspector accused of taking bribe uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More