दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इको कार में आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया

यह भी पढ़ें 👉  NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

पुलिस के मुताबिक, इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों में तीन लोगों को सीएचसी डोईवाला में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो घायलों को हिमालयन अस्पताल और चार लोगों को देहरादून के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

दुर्घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसआई कोतवाली नारायण व्यास ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इको वाहन में सात लोग सवार थे। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news dehradun news Devbhoomi News five critically injured Four dead and five critically injured in a tragic road accident; Uttarakhand News four deaths Hindi News News from the hills News From the Pahad Tragic Road Accident

More Stories

उत्तराखण्ड

बागेश्वर में शनिवार (आज) दोपहर महसूस हुए भूकंप के झटके  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां शनिवार (आज) दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग से ऑनर किलिंग तक… झबरेड़ा में बहन और पड़ोसी की हत्या से सनसनी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों को सीने में गोली लगने की बात सामने […]

Read More
उत्तराखण्ड

ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड में 5 साल बाद आया फैसला, दो मुख्य दोषियों को उम्रकैद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात […]

Read More