न्यायालय ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर ने पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। पति अल्मोड़ा जेल में सजा काट रहा है। उसे गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेज दिया है।

पोथिंग गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित देवकीनंदन जोशी ने 2023 में बैजनाथ थाने में तहरीर सौंपी थी कि उनकी बेटी गीता का विवाह गणेश दत्त जोशी पुत्र स्व. भैरव दत्त जोशी ग्राम मन्यूड़ा गागरीगोल गरुड़ तहसील के साथ फरवरी 2009 को हुआ था। इसके बाद बेटी को दो बच्चे हुए।एक बेटी पावनी और एक बेटा आदित्य जोशी हैं। 20 जुलाई की रात पौने ग्यारह बजे बेटी के देवर राजेश जोशी का फोन उनके बेटे राकेश के पास आया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

उस वक्त बेटा नैनीताल में रह रहा था। उसने फोन पर बताया कि मेरे भाई गणेश दत्त जोशी ने अपनी पत्नी गीता जोशी को पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया है। गांव वाले उसे अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। गणेश दत्त जोशी पहले भी कई बार गीता से मारपीट करता रहता था। घटना के वक्त मृतका गीता की बेटी पावनी और सास भी मौके पर थीं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की।इसकी तहरीर बैजनाथ थाने में दी गई। थाना बैजनाथ पुलिस ने तहरीर के आधर पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोविंद बल्लभ उपाध्याय, सहायक अधिवक्ता चंचल सिंह पपोला ने घटना एवं तथ्यों से संबंधित 19 गवाह पेश किए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर ने गवाहों को सुनने और पत्रावलियों का अध्ययन करने के बाद आरोपी पति गणेश दत्त जोशी को दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अभियुक्त को सजा सुनाने के बाद अल्मोड़ा भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news court news Court sentences husband to life imprisonment for murdering wife Husband sentenced to life imprisonment for murdering wife uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कोर्ट न्यूज पत्नी की हत्या के आरोप में पति को आजीवन कारावास बागेश्वर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More