मौसेरे भाई ने साढ़े तीन साल की मासूम बहन से दुष्कर्म कर हत्या को दिया अंजाम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

किच्छा । ऊधम सिंहनगर के किच्छा में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां दरिंदे मौसरे भाई ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद मामला खुलने की भय से मासूम की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया। पुलिस ने देर रात मासूम का शव बरामद कर लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कलकत्ता फार्म चौकी अंतर्गत गांव में एक बच्ची गुरुवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसका मौसेरा भाई उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। जब काफी देर तक बच्ची नहीं आई तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब परिजनों को उसके मौसरे भाई के साथ जाने की जानकारी मिली तो उसके घर जाकर पता किया। पर उन्होंने जब कुछ नहीं बताया तो अनहोनी की आशंका के चलते कलकत्ता फार्म चौकी पहुंचे। बच्ची के गायब होने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गयी। पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के साथ ही उसके माता पिता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे देर शाम हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस का शक गहरा गया। युवक लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। देर शाम पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या कर शव को किच्छा डैम में फेंकने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  


कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची का शव किच्छा डैम को जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद कर लिया। बच्ची का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने आरोपित युवक को उनके हवाले करने की मांग कर हंगामा काटा। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More