साइबर फ्रॉड : केंद्रीय वित्त मंत्री का फर्जी वीडियो दिखाकर बुजुर्ग से 30 लाख रुपये की ठगी  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

देहरादून। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखाकर साइबर ठगों ने देहरादून के बुजुर्ग से 30 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर अपराध थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
शास्त्रीनगर में रहने वाले 62 वर्षीय सुदर्शन सिंह रावत ने फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ा वीडियो देखा। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री की छवि का भी इस्तेमाल किया गया था।इस पर उन्होंने वीडियो में बताई गई ग्लोबिनोक डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। इसके बाद नौ अप्रैल को उनके पास यूके (+44) वाले नंबरों से कॉल आने लगी।
 
शुरुआत में एडवाइजर बनकर ठगों ने मात्र 200 डॉलर का निवेश कराया व इसे बेसिक अकाउंट बताया। इसके बाद गोल्ड अकाउंट की सुविधा और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनसे हर दिन पैसे जमा कराने लगे।पीड़ित को फर्जी वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर उनकी रकम और ट्रेडिंग का मुनाफा दिखता रहा। इस के बाद 23 अप्रैल को अचानक कंपनी ने उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया। तब तक वह 11,700डॉलर जमा कर चुके थे।जब पीड़ित ने पैसे निकालने चाहे, तो मात्र 50 डॉलर वापस आए।इसके बाद अकाउंट अनफ्रीज करने का झांसा देते हुए कई बार में करीब 21,700 डॉलर का निवेश और करा लिया गया। इसके बाद भी रावत अकाउंट से रकम नहीं निकाल पाए। पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने जांच की तो पता चला कि कंपनी की वेबसाइट फर्जी है और भारतीय रिजर्व बैंक में पंजीकृत भी नहीं है। इस पर रावत ने साइबर अपराध थाने में तहरीर दी। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Cyber ​​Fraud: Elderly person swindled out of ₹30 lakh using a fake video of the Union Finance Minister; Uttarakhand News Cybercrime.    उत्तराखण्ड न्यूज dehradun news fake video of Union Finance Minister केंद्रीय वित्त मंत्री का फर्जी वीडियो क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज बुजुर्ग से ठग लिए 30 लाख रुपये साइबर अपराध ₹30 lakh swindled from elderly person

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More