वर्क फ्रॉम होम के बहाने महिला से नौ लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
श्रीनगर। वर्क फ्रॉम होम के बहाने साइबर ठगों ने एक महिला से नौ लाख रुपए से अधिक की ठगी की। साइबर ठगों ने महिला से कई बार में अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराए। ठगी का पता होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत की।
 
जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र की एक महिला को उसके मोबाइल पर घर बैठे टेलीग्राम के माध्यम से पैसे कमाने का मैसेज आया। महिला ने आरंभ में 1000-1500 रुपये कमाए। साइबर ठगों ने महिला से उसके कमाए गए पैसों को निकालने के लिए खाता एक्टीवेट करने को कहा। इसके लिए महिला से 50 हजार रुपए बैंक खाते में जमा कराने को कहा। रकम बैंक ड्राफ्ट से जमा करने के बावजूद महिला का डिजिटल खाता सक्रिय नहीं हो पाया। इसके बाद महिला ने कुछ और धनराशि टेलीग्राम से प्राप्त खाते में डाली। जमा पैसे को वापस लेने के चक्कर में महिला ने साइबर ठगों द्वारा दिए गए अलग-अलग खातों में कई बार पैसे जमा कराए। कुल नौ लाख रुपये जमा करने के बाद महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। महिला ने साइबर सेल व कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल यूनिट प्रभारी होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि महिला से नौ लाख 38 हजार 800 रुपये की साइबर ठगी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a woman was cheated of more than nine lakh rupees Cyber fraud Cyber ​​fraud of more than nine lakh rupees from a woman on the pretext of work from home On the pretext of work from home Srinagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज महिला से नौ लाख रुपए से अधिक की ठगी वर्क फ्रॉम होम के बहाने श्रीनगर न्यूज सायबर ठगी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More