ट्रेडिंग में लाभ कमाने का झांसा देकर सायबर ठगो ने करी 10 लाख रुपये की ठगी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 

देहरादून। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के युवक से ट्रेडिंग में लाभ कमाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

 
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना अगस्त की है। पीड़ित सैनिक कॉलोनी निवासी सचिन नेगी ने तहरीर देकर बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में उन्होंने ईटी मनी नाम का एप डाउनलोड किया था। इसके कुछ दिनों बाद उनके व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया। सानवी जैन और मानव सेठ नाम के दो लोगों ने खुद को ईटी कंपनी का कर्मचारी बताया था।उन्होंने पंजीकरण के लिए एक लिंक भी भेजा था। सचिन ने अपनी सभी जानकारी लिंक में दर्ज की थी। कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे पहली बार छह अगस्त को 20 हजार रुपये निवेश करने की बात कही। इस पर उन्होंने पैसे जमा करा दिए।कंपनी के ग्रुप में हर रोज ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी दी जाती थी। उसका लाभ भी बताया जाता था। उनको ट्रेडिंग में जितना भी मुनाफा होता था वह उस राशि को निवेश करते दे थे। उन्होंने महीने भर में 10 लाख रुपये निवेश कर दिए थे। इसके बाद जब लाभ की राशि निकालने की कोशिश की तो कर्मचारियों की ओर से कमीशन के नाम पर कुछ पैसे मांगे गए। उन्होंने पैसे न होने की बात कही तो उनकी ओर से कमीशन की राशि घटाकर आधी कर दी गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10 लाख रुपये की ठगी Cyber fraud Cyber ​​fraudsters duped people of Rs 10 lakh by promising them profits in trading dehradun news fraud by promising profits in trading fraud of Rs 10 lakh uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ट्रेडिंग में लाभ कमाने का झांसा देहरादून न्यूज सायबर ठगी

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More