राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 

ख़बर शेयर करें -
 

 
खबर सच है संवाददाता 
 

उत्तराखण्ड। राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते राज्य में दो एनएच सहित 172 सड़के बंद हो गईं, वहीं जगह -जगह पहाड़ी दरकने और मलवा आने से कई दुर्घटनाएं भी हुई है।

पिथौरागढ़ जिले में 16 सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। इनमें 12 ग्रामीण सड़कें, दो बॉर्डर रोड और दो राज्य मार्ग शामिल हैं। कई स्थानों पर सड़कें खोलने का काम जारी है और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। वहीं नैनीताल जिले में भी आज सुबह से कई मार्ग अवरुद्ध हुए है। सुबह करीब 11बजे हल्द्वानी – नैनीताल एनएच पर भुजियाघाट -ज्योलिकोट के पास मलवा आने से मार्ग बंद पड़ा है। भवाली -अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में गरमपानी में झूला पुल के पास थुवा की पहाड़ी से मलबा आने से यातायात नौ घंटे ठप हो गया। इसके अतिरिक्त नौकुचियाताल मोटर मार्ग में पाण्डे गॉव क्षेत्र में भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गईं, वहीं चाफी मार्ग, सलड़ी और रानीबाग में भी सड़क कई घंटो बाधित रही। विशालकाय पेड़ गिरने से हल्द्वानी -रामनगर मार्ग बाधित हो गया। भाखड़ा नदी के उफान में आने से हल्द्वानी के फतेहपुर से लगे गांवो का शहर से सम्पर्क कट गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर नैनीताल के ज्योलीकोट के नर्सरी गेट के समीप पहाड़ी में लैंड स्लाइड होने से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर सड़क पर गिर गए। इस दौरान वहां से गुजर रही हरियाणा के पर्यटकों की कार के ऊपर बोल्डर गिर गया। बताया जा रहा है कार में चार लोग सवार थे, आनन फानन में पर्यटकों ने कार से भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भीमताल में दुकान के आगे खेल रही मासूम पैर फिसलने से नाले में गिर गईं, इसी दौरान उसकी नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गईं। प्रेमनगर में कंडोली -बिधोली पुल के पास मंगलवार सुबह तेज बहाव में युवाओं की कारें बह गईं। जिसमें दो युवाओं और एक बच्चे की मौत हो गईं। कोटद्वार में कोल्हू नदी पार करते माँ -बेटी बह गईं, जिनका शव करीब एक किलोमीटर दूर से बरामद किया गया। अल्मोड़ा में मकान के पीछे भूस्खलन से मलवा घर में आने से कमरे में सो रहे बेटा -बेटी और माँ की मौत हो गईं। तो यहीं धार की तूनी क्षेत्र में मलबे की चपेट में आने से टिनशेड के कमरे में सो रहे दो नेपाली मजदूरों की मौत हो गईं। 

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

पिथौरागढ़ में बारिश के कारण बीआरओ-67 का धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग कुलागढ़ में और बीआरओ-65 का तवाघाट-जौलजीबी मोटर मार्ग किमी 61, 65, 66, 71, 72, 73 व 86 बंद है। इनके अलावा थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग किमी 166 तथा थल-ओगला मोटर मार्ग किमी 158 पर भी यातायात बाधित है।

ग्रामीण क्षेत्रों में कनालीछीना-पीपली मोटर मार्ग, सोबला-उमचिया, होकरा-नामिक, एलागाड़-जुम्मा, धापावैण्ड -बुई पातो, बॉसबगड़-कोटा, बॉसबगड़ -धामीगांव, कालिका-खुमती, देविसौना-गराली कूटा, मालाकोटे से लोघ, सैराघाट-बुंगेल समेत अन्य मार्ग बंद हैं। विभाग की ओर से अधिकांश मार्गों को खोलने के लिए कार्य प्रगति पर बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

इसके साथ ही लगातार बारिश के बीच नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। धारचूला में काली नदी का जलस्तर 888.80 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 889 मीटर और खतरे का स्तर 890 मीटर है। नदी का रुख बढ़ने का है। जौलजीबी में गोरा नदी 604.70 मीटर पर बह रही है। यहां चेतावनी स्तर 606.80 और खतरे का स्तर 607.80 मीटर है।मदकोट में गोरी नदी का जलस्तर 1212.40 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि चेतावनी स्तर 1214.10 और खतरे का स्तर 1215.10 मीटर है। तीनों स्थानों पर नदी का जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति दर्ज की गई है।

वहीं पिथौरागढ़ क्षेत्र के चमगाड़ में सरयू नदी का जलस्तर450.10 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 452 मीटर और खतरे के स्तर 453 मीटर से नीचे है। यहां भी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। चमगाड़ क्षेत्र में सुबह आठ बजे तक 63 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report affecting normal life and river water levels have risen Continuous rain in the state since Monday night Daily life in the state has been disrupted by continuous rainfall since Monday night; several roads are closed Devbhoomi News Hindi News many roads closed News from the hills News From the Pahad uttarakhand news water level of rivers rising Weather news उत्तराखण्ड न्यूज कई सड़के बंद जनजीवन प्रभावित नदियों का जलस्तर बढ़ा मौसम समाचार राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद […]

Read More