रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, श्रीराम सेवा से जुड़े गिरीश पांडे समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ एससी -एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को भी अन्यायपूर्ण बताते हुए पुलिस से दोनों मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

यशपाल आर्या ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद उनके भाषण मंच का कथित शुद्धिकरण कर उनका अपमान किया गया। कांग्रेस की ओर से इस मामले में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके विपरीत राहुल गांधी के खिलाफ चंद मिनटों में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कथित शुद्धिकरण की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित एआई निर्मित फर्जी वीडियो के मामले में भी मुकदमा दर्ज कर जांच की जाए। यशपाल आर्या ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी। यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

गौरतलब है कि 8अगस्त हल्द्वानी रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली हुई थी। इसके दो दिन बाद 10 अगस्त को कुछ लोगों द्वारा रैली के भाषण मंच का कथित शुद्धिकरण किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा पर दलितों के अपमान का आरोप लगाया था। अब राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद कांग्रेस ने इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट Congress delegation visits the police station crime news Demand to register a case Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad political news Purification Incident Ramlila Maidan Ramlila Maidan 'Purification' Incident: Congress visits Kotwali demanding a case be registered against 15 individuals under the SC/ST Act SC/ST Act invoked against 15 people uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कोतवाली पहुंची कांग्रेस क्राइम न्यूज मुकदमा दर्ज करने की मांग राजनीतिक खबर रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More