देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता 

सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 5202 सुबह करीब छह बजे देहरादून के आईएसबीटी से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। एक घंटे बाद शाकुंभरी चौक से आगे एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही बस के एक टायर से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में टायर में आग दिखाई देने लगी। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया। परिचालक की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया।इसके बाद टायर में लगी आग को नियंत्रित किया गया। घटना के बाद यात्रियों को कुछ समय तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। बाद में देहरादून से दूसरी बस की व्यवस्था की गई और यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

इस घटना ने लंबी दूरी की रोडवेज बसों की फिटनेस और तकनीकी जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों के अनुसार बस आईएसबीटी से निकलने के बाद से ही सामान्य गति से नहीं चल रही थी। ऐसे में यात्रियों ने रोडवेज प्रबंधन से बसों को लंबी दूरी के लिए रवाना करने से पहले टायर और अन्य तकनीकी उपकरणों की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Dehradun-Delhi Devbhoomi News Driver's quick thinking Fire breaks out in Dehradun-Delhi Roadways bus tire; major accident averted thanks to driver's quick thinking Hindi News major accident averted News from the hills News From the Pahad Roadways bus Saharanpur News Tire caught fire uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चालक की सूझबूझ टला बड़ा हादसा टायर में लगी आग दुर्घटना न्यूज देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस सहारनपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More