एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
भवाली। कोतवाली भवाली क्षेत्र में घर से चोरी हुए लाखों रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का भवाली पुलिस ने  24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से चोरी किए गए लगभग 12 तोला स्वर्ण आभूषण, अनुमानित कीमत ₹15 लाख से अधिक, शत-प्रतिशत बरामद किए हैं।
 
जानकारी के अनुसार दिनांक 29.08.2026 को वादिनी उमा लटवाल पत्नी स्व0 नारायण सिंह लटवाल, निवासी ग्राम गैराडी लटवाल, पोस्ट मौना, थाना भवाली, जनपद नैनीताल द्वारा अपने घर से स्वर्ण आभूषण चोरी होने के संबंध में कोतवाली भवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 33/2026, धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
 
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक अपराध नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र एवं सीओ रविकांत सेमवाल भवाली के निर्देशन में वरिष्ठ उ0नि0 आसिफ खान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
 
पुलिस टीम द्वारा तत्काल सुरागरसी- पतारसी, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान 01 युवक को गिरफ्तार किया गया।
 
पूछताछ में सामने आया चोरी का मकसद
 
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका चोरी किए गए स्वर्ण आभूषणों को बेचकर गाड़ी खरीदने का इरादा था।
 
अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
 
गिरफ्तारी–
 
अभियुक्त जितेन्द्र सिंह लटवाल उर्फ जित्तू पुत्र पूरन सिंह लटवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गैराडी लटवाल, पोस्ट मौना, थाना भवाली, जनपद नैनीताल
 
बरामदगी–
 
पीली धातु की 02 जोड़ी पौची, 01 जोड़ी कान के झुमके, 01 नथ, 01 गोलोबन्द, 01 मांग-टीका ,01अंगूठी
कुल लगभग 12 तोला स्वर्ण आभूषण, अनुमानित कीमत ₹15,00,000/- बरामद किए गए।
 
 
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
 
1. वरिष्ठ उ0नि0 आसिफ खान
2. उ0नि0 अरुण सिंह राणा
3. कानि0 आनन्द सिंह राणा
4. कानि0  हरीश सिंह
5. कानि0  प्रकाश चन्द्र
6. कानि0  मनीष पुनेठा
7. कानि0  नरेन्द्र मेहता
8. हे0कानि0  लाल बाबू
9. हे0कानि0 ओम प्रकाश
10. हे0कानि0 चालक आनन्द सिंह कनवाल
पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने ढाई हजार रुपए के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Acting on the strict instructions of SSP Dr. Manjunath TC Bhowali News Bhowali police arrested the accused and recovered gold jewelry worth over ₹15 lakh within 24 hours Crime News; strict directives from SSP Dr Manjunath TC; Bhowali Police; theft solved within 24 hours; arrest of the accused; gold jewelry worth over ₹15 lakh recovered Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More