अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

अल्मोड़ा। यहां वडयूडा गांव में एक मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल और स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे दबे शवों को निकाला। 

 
जानकारी के अनुसार मंगलवार सवेरे डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम (डीसीआर) और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से सूचना मिली की अल्मोड़ा जिले में सोमेश्वर के वडयूडा गांव में एक मकान ढह गया है। इसके नीचे कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया।
 
घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर पहले ही मोटरमार्ग में मलबा आने से वो बाधित हो गया। अब सभी लोग पैदल ही जरूरी उपकरण लादकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। घटनास्थल पहुंचकर टीम ने स्थानीय लोगों, फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मलबे में सघन ‘सर्च और रैस्क्यू अभियान’ चलाया। टीमों ने मलवे के नीचे से तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय प्रेमा देवी, 19 वर्षीय कल्पना आर्या और 18 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई। टीम को गुलाब राम मकान के बाहर के कमरे में सोने के कारण सुरक्षित मिला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news almora news Devbhoomi News Hindi News house collapse News from the hills News From the Pahad Three people die tragically after a house collapses in Almora's Vadyuda village; Uttarakhand News tragic deaths of three people.   उत्तराखण्ड न्यूज Vadyuda village (Almora) अल्मोड़ा का वडयूडा गांव अल्मोड़ा न्यूज तीन लोगों की दर्दनाक मौत दुर्घटना न्यूज मकान ढहा

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More