ऋषिकेश-ब्यासी मार्ग पर डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत में भाई-बहन की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहांऋषिकेश-ब्यासी मार्ग पर मालाकुंठी के समीप सोमवार (आज) सुबह डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग अंदर फंस गए। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ब्यासी के समीप एक कार की डंपर से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद कार में सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए।घटना की सूचना पर एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसे में ऋषभ सेमवाल (22), पुत्र राकेश सेमवाल और रक्षा सेमवाल (24), पुत्री राकेश सेमवाल, निवासी श्रीनगर की मौत हो गई। दोनों मृतक भाई-बहन बताए जा रहे हैं। हादसे में सुहानी, पुत्री कमल सिंह, निवासी रानीहाट कीर्तिनगर और ईशानी गौड़, पुत्री संजीव गौड़ घायल हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

एसडीआरएफ ब्यासी के मुख्य आरक्षी मोहन सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद कार में सवार लोग बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर फंस गए थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और फंसे लोगों को कार से बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Brother and sister killed in a violent collision between a dumper truck and a car on the Rishikesh-Byasi road; Uttarakhand News death of siblings Devbhoomi News dumper-car collision Hindi News News from the hills News From the Pahad Rishikesh-Byasi road Road Accident उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश-ब्यासी मार्ग डंपर और कार की भिड़ंत भाई-बहन की मौत सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More