मुख्य बाजार क्षेत्र में अपने ही भवन के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले व्यापारी दंपत्ति के शव

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार क्षेत्र में बुधवार (आज) सुबह एक स्थानीय व्यापारी दंपत्ति के शव उनके ही भवन की ग्राउंड फ्लोर पर बने अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

घटना की जानकारी अनुसार 72 वर्षीय व्यापारी रमेश दुम्का और उनकी 60 वर्षीय पत्नी कमला दुम्का के शव सुबह परिजनों द्वारा गोदाम के कमरे खोले जाने पर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से लटके मिले। पुलिस बल के साथ पहुंचे हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बताया कि सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और घटना की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इस बीच फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा लिए हैं और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

बताया जा रहा है कि रमेश दुम्का पिछले कुछ समय से व्यापारिक नुकसान और बेटे पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर तनावग्रस्त थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Halduchaur Main Market Area Halduchaur News Haldwani news The bodies of a businessman couple were found hanging from a noose in different rooms of the building The bodies of a businessman couple were found hanging from a noose in different rooms of their own building in the main market area uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज भवन के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले व्यापारी दंपत्ति के शव हल्दूचौड़ न्यूज हल्दूचौड़ मुख्य बाजार क्षेत्र हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More