नग्न अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने भेजा शव विच्छेदन गृह

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर नग्न अवस्था में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया, पुलिस मृतक के शव की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को बीती देर रात्रि राजपुर रोड पर एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के पास एक व्यक्ति के नग्न अवस्था में सड़क किनारे पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। उक्त सूचना पर कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस राजपुर रोड के पास सड़क किनारे एक पेड़ पर एक व्यक्ति गमछे से फंदा लगाकर लटका हुआ था, जिसको पुलिस द्वारा नीचे उतार कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

मृतक के संबंध में आस पास के लोगो से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, अक्सर केवल गमछा पहन कर नग्न अवस्था मे ही सड़क पर घूमता रहता था। घटना से पूर्व भी एक व्यक्ति द्वारा रात्रि में मृतक को गमछा लपेटकर उस पेड़ के आस पास घूमते हुए देखा गया था। आस पास के लोगो से पूछताछ व प्राथमिक जांच में प्रथमदृष्टया मृतक उपरोक्त द्वारा स्वयं अपने गमछे को पेड़ पर बांधकर लटकना प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news naked state sent for postmortem suicide news the body was found hanging from a tree The body was found hanging from a tree in a naked state the police sent the body to the dissection house uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज नग्न अवस्था पेड़ से लटका मिला शव भेजा पोस्टमार्टम को सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More