फास्टफूड संचालक का संदिग्ध परिस्थतियों में बन्द कमरे में पड़ा मिला शव  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां देवलचौड़ में संदिग्ध परिस्थतियों में फास्टफूड संचालक का शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। युवक अपनी फुफेरी बहन के घर पर रहता था। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

टीपीनगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मां बाराही कॉलोनी निवासी पंकज अग्रवाल (29) पुत्र स्व.राजीव अग्रवाल रामपुर रोड पर ठेला लगाकर चाऊमीन-मोमो बेचता था। पुलिस के मुताबिक बेबी गुप्ता निवासी मां बाराही कॉलोनी देवलचौड़ ने मंगलवार को डायल 112 पर सूचना दी कि उनके घर के ग्राउंड फ्लोर पर बुआ का बेटा रहता है। तीन दिन से पंकज के कमरे का दरवाजा बंद पड़ा था। उसके कमरे में जाकर देखा तो पंकज चारपाई पर मृत पड़ा था। टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार रविवार रात को पंकज कमरे में गया था। फिर वह नजर नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक अविवाहित था और कमरे में अकेला रहता था। चिकित्सकों ने बताया कि लाश दो से तीन दिन पुरानी लग रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: body found lying in a closed room under suspicious circumstances Fast food operator Haldwani news The body of a fast food operator was found lying in a closed room under suspicious circumstances uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More