हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नवाबी रोड से लापता हुई युवती का कालीचौड़ के जंगल में मिला शव। मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम एसओ दीपक बिष्ट और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 38 वर्षीय नेहा उप्रेती निवासी उप्रेती सदन, नवाबी रोड, एस्सार पेट्रोल पंप के पास हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। परिजनों से पूछताछ के साथ ही सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]