राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून में तैयारियां तेज, 2,045 बूथों पर होगा मतदान; 19 बूथ नेटवर्क से बाहर 

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले की बिल्केश्वर कॉलोनी के समीप राजाजी टाइगर रिजर्व के घने जंगल में गश्त कर रहे वनकर्मियों को पहाड़ी के नीचे हथिनी का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

वन विभाग की टीम ने मौके पर ही पशु चिकित्सक से हथिनी का पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को जंगल में दफना दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज की रेंज अधिकारी आभा रतूड़ी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हथिनी की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत होने की आशंका है। फिलहाल वन विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश carcass of a 12–15-year-old female elephant Carcass of a 12–15-year-old female elephant found in Rajaji forest; Forest Department investigating the cause of death dehradun news Devbhoomi News Forest department Hindi News investigation into cause of death Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad Rajaji National Tiger Reserve uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मौत की वजह की  तलाश राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व जंगल वन विभाग

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बदलती अपराध चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नशे का कारोबार और साइबर अपराध आज समाज, विशेषकर युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुके […]

Read More
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, जबकि […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील : सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर मजबूत करें सामाजिक समरसता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की […]

Read More