संदिग्ध परिस्थितियों में मंडी बाइपास के समीप जंगल में मिला 19 वर्षीय छात्र का शव 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मंडी बाइपास के समीप जंगल में ग्राफिक ऐरा में अध्यनरत 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु पाण्डे का शव मिला है। घटना को लेकर देर शाम तक पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच जबरदस्त तनातनी का माहौल बना हुआ था। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्र की लाश पेड़ पर लटकी हुई थी। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को जंगल के भीतर लालकुआं विधानसभा के हल्दूचौड़ दौलिया का निवासी ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु पाण्डे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। सूचना पर सीओ सिटी नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं पुलिस अधिकारियों के बीच की नोकझोंक भी हुई, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर से पार्टी करने के दौरान बनाए गए खाने के बर्तन भी बरामद हुए हैं। हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश सागर द्वारा ग्रामीणों पर नेतागिरी करने का आरोप लगाने के बाद ग्रामीणों की उनसे तीखी नोकझोक हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य और सैंपल इकट्ठा किए। घटना के बाद दिव्यांशु के परिजन मौके पर पहुंचे और इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध रह गए। उनका कहना है कि दिव्यांशु किसी विवाद में नहीं था, और उसकी मौत के पीछे गहरी साजिश हो सकती है। घटना के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों  की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dead body of 19 year old student found in forest near Mandi bypass Dead body of 19 year old student found in forest near Mandi bypass under suspicious circumstances Haldwani news suspicious circumstances uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More