शारदा वन रेंज में मिला एक महिला और एक पुरुष का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टनकपुर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित शारदा वन रेंज से एक महिला और एक पुरुष का शव एक साथ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि नेपाल पुलिस का कहना है शव महेन्द्रनगर के रहने वालों के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार देर शाम नेपाल के मटेना गांव के समीप नेपाल से सटे भारतीय वन क्षेत्र शारदा फॉरेस्ट रेंज के कंपार्ट संख्या-44 में वन विभाग के कर्मचारियों को गश्त के दौरान दो शव पड़े दिखायी दिए। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया है कि गश्ती कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं नेपाल पुलिस और एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। भारतीय क्षेत्र होने के कारण टनकपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल टनकपुर की मोर्चरी मेंरखवा दिया है। फिलहाल इन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि नेपाल की पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक महिला और पुरुष नेपाल के महेंद्रनगर स्थित सुंदरपुर गांव के निवासी हैं। सीओ टनकपुर अविनाश वर्मा ने बताया कि ये दोनों शव भारतीय वन क्षेत्र में पड़े मिले हैं। बताया कि घटनास्थल से करीब 10 मीटर दूरी पर एक बाइक और मोबाइल भी पुलिस को मिला है। हालांकि इन दोनों की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of a woman and a man found in Sharda forest range police sent to postmortem Tanakpur news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More