टांडा रेंज के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी/लालकुआं। नगर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े युवक का शव यहां नगर से सटे टांडा रेंज स्थित डॉर्बी मैदान के समीप पेड़ से लटका मिला है। मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा सहित तमाम पुलिस बल ने शव को नीचे उतारने के साथ-साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 4 निवासी जो कि वर्तमान में अब बेरीपड़ाव में बनाए गए नवनिर्मित मकान में जाकर बस गए हैं, रमेश चंद्र बत्रा के 19 वर्षीय पुत्र पवन बत्रा का शव सोमवार की प्रातः टांडा रेंज के मैदान में खेल रहे बच्चों ने पेड़ से लटका हुआ देखा तो उनमें हड़कंप मच गया, आनन-फानन में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल डीआर वर्मा सहित तमाम पुलिस बल ने उक्त युवक के शव को नीचे उतारा। मौके पर वार्ड नंबर 4 के सभासद दीपक बत्रा सहित क्षेत्र के तमाम लोग एकत्रित हो गए हैं, युवक की मौत के संबंध में अभी तक कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dead body of a young man found hanging from a tree in the forest of Tanda range lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More