रामनगर। रामनगर के भवानीगंज में क्षेत्र में कैंटर में एक युवक का शव मिला है। पुलिस के अनुसार, युवक नशे का आदी था। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगी।
भवानीगंज में कोसी नदी के किनारे गैराज में खड़े कैंटर में सोमवार सुबह युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस की जांच में शव की पहचान जाटव बस्ती भवानीगंज निवासी बलविंदर सिंह उर्फ लल्ला (35) पुत्र लखवीर सिंह के रूप में हुई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया स्थानीय के लोगों के बयान के तहत मृतक नशे का आदी था। प्रथमदृष्टयता रविवार रात भी युवक नशे में कैंटर में सो गया और अधिक नशे के कारण उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]