मल्ली बमोरी लालडांट रोड पर खेत में मिली युवक की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां मल्ली बमोरी लालडांट रोड पर खेत में मिली युवक की लाश। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज करीब 11 बजे के आसपास पुलिस को 112 पर सूचना मिली कि मल्ली बमोरी लालडांट रोड पर खेत में युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक का नाम कुणाल बिष्ट पुत्र नवल बिष्ट उम्र 36 वर्ष निवासी मल्ली बमोरी नजदीक सावित्री स्कूल बताया गया है। मृतक के सर एवं गर्दन पर किसी नुकीली वस्तु से प्रहार करने के साथ ही घसीटने का प्रयास भी किया गया जिससे मृतक का हाथ भी फ्रेक्चर हुआ। घटना स्थल पर बियर, सोडा की बोतल के साथ ही दो खाली गिलास भी मिले है। जिससे प्रतीत होता है कि घटना दारू पीने के दौरान हुई है।एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा हर पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

इस दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धौनी, थानाध्यक्ष मुखानी, एलआईयू एवं फॉरेंसिक टीम के लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More