गौलापार पुल के नीचे गौला नदी में मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में गौलापार पुल के नीचे गौला नदी में एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौला नदी में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक सड़क से नदी में गिर गया होगा। लेकिन मौत के सही कारणों की जांच पुलिस कर रही है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हुए चोरगलिया रोड के रेलवे फाटक से गोला पुल को जोड़ने वाली रोड का एक हिस्सा अभी तक ठीक नहीं किया गया है, सुरक्षा के नाम पर महज बांस लगाए गए हैं, जिन्हें आसानी से लांघकर कोई भी खतरनाक क्षेत्र में पहुंच सकता है। जिससे गौलापार आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर तुरंत पुख्ता क्रैश बैरियर लगाए जाएं। ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news police investigation started The body of a youth found in the Gaula river under the Gaulapar bridge uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More