तीन दिन से घर से गायब युवक का शव मिला रेलवे ट्रेक के किनारे, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी लालकुआं रेलवे ट्रैक गोला बाईपास रोड आँवला चौकी गेट के समीप रेलवे ट्रेक के किनारे शनिवार (आज) एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे लाश पड़े होने की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की तो मृतक के शरीर में जगह-जगह चोट है। संभवत युवक ट्रेन से नीचे गिरा होगा परिजनों को मौके पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों पता चल सकेगा। मृतक की पहचान लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटा हल्दु निवासी 30 वर्षीय नीरज जोशी पुत्र मुरली मनोहर जोशी के रूप में हुई है। मृतक के परजनों ने फोन पर बताया कि नीरज तीन दिन से घर से गायब था जहां परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of a young man missing from home for three days was found on the side of the railway track Haldwani news police sent it for post-mortem uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More