गांव से लापता युवक का पथरी क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव से लापता एक युवक का शव पथरी क्षेत्र के जंगल में बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान कंकरखाता गांव निवासी सन्नी उर्फ पोल्ला (20 वर्ष) पुत्र मानसिंह के रूप में हुई है। सन्नी 27 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने रायसी चौकी पुलिस को युवक की गुमशुदगी की सूचना दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

रविवार देर शाम पथरी क्षेत्र के जंगल में सन्नी का शव मिलने की सूचना से परिजनों और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलने पर एसपी देहात सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

मृतक के भाई लेखराज ने बताया कि 27 जनवरी को सन्नी कुछ दोस्तों के साथ घर से गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: body recovered Body recovered from forest in Pathri area crime news haridwar news The body of a young man who had gone missing from his village was recovered from a forest in the Pathri area uttarakhand news Young man missing from village उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गांव से लापता युवक पथरी क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ शव शव बरामद हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More