लालकुआं स्थित होटल में मिली हल्द्वानी की युवती की लाश, फोरेंसिक जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं। यहां एक होटल में हल्द्वानी की युवती का शव मिला है। सूचना  के बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं और हल्द्वानी पुलिस के अधिकारियों ने मृत्यु के कारण की छानबीन करने के साथ-साथ फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 7 अक्टूबर की प्रातः घर से स्कूटी द्वारा निकाली 30 वर्षीय याशिका पाहआ निवासी रामपुर रोड वार्ड नंबर 7 कल प्रातः 11:45 बजे लालकुआं के जगदीश होटल में पहुंची और 107 नंबर कमरा बुक कराया, युवती ने होटल केकर्मियों को बताया कि उसका नवरात्रि का व्रत है उसे डिस्टर्ब ना किया जाए, वह आराम कर रही है, तथा प्रातः दिल्ली को जाएगी। आज प्रातः होटल कर्मियों द्वारा चाय पिलाने के लिए उक्त कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला, होटल कर्मी युवती के कमरे का दरवाजा खोलने के प्रयास ही कर रहे थे तब तक उसकी लोकेशन देखकर उसके परिजन एवं हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंच गई, दरवाजा तोड़ने पर कमरे के बाथरूम में उसका शव बरामद हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा नेमामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ लव पांडे और फोरेंसिक टीम के सदस्य भी मौके पर पहुंच चुके थे। पता चला है कि युवती कल प्रातः तड़के घर से निकली जिसकी ढूंढ खोज परिजनों द्वारा की जा रही थी। उन्होंने मामले की सूचना हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश को दी, जिसके बाद विधायक सुमित हृदेश ने कोतवाली पुलिस को उक्त युवती का नंबर सर्विलेंस में लगाने के निर्देश दिए। युवती की मौत पर विधायक सुमित हृदेश ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dead body found in hotel Dead body of girl from Haldwani found in hotel located in Lalkuan forensic investigation started girl from Haldwani Hotel located in Lalkuan lalkuan news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More