टिहरी झील में लापता किशोरों में एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी गढ़वाल। टिहरी झील में लापता किशोरों की सर्चिंग अभियान में SDRF की टीम जुटी हुई है डीप डाइविंग के दौरान एक किशोर का शव बरामद किया। तीन दिन से लापता नई टिहरी कान्वेंट स्कूल के दो छात्रों में से एक का शव टिहरी बांध की झील से बरामद हुआ है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। छात्र अपने घर का इकलौता बेटा था। मृत छात्र के कपड़ों के पास गणित का प्रश्नपत्र भी मिला है। प्रश्नपत्र पर उसने आई लव यू मॉम लिखा है।

जानकारी के अनुसार जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला व वर्तमान में नई टिहरी के ई. ब्लॉक निवासी राम सिंह कंडवाल जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है। उनका एक बेटा और बेटी है। बेटा आशीष कंडवाल उर्फ साहिल का शव झील किनारे बरामद होने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार का इकलौता चिराग बुझने से मां रजनी देवी, पिता राम सिंह और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि कान्वेंट स्कूल में विगत 19 सितंबर को अद्र्व वार्षिक परीक्षा का गणित का प्रश्नपत्र था। स्कूल से पेपर छूटने के बाद कक्षा नौ में अध्ययनरत ई. ब्लॉक निवासी आशीष कंडवाल उर्फ साहिल (15) पुत्र राम सिंह कंडवाल और मेन मार्केट नई टिहरी निवासी रक्षित पंवार (15) पुत्र रमेश पंवार लापता हो गए थे। दोपहर एक बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ढूंढखोज शुरू की। लेकिन उनका कही पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दोनों बौराड़ी से बीपुरम की ओर पैदल जाते हुए दिखाई दिये। स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील कोटि कॉलोनी के पास 02 किशोर लापता हो गए है, जिनकी टिहरी झील में डूबने की संभावना है। उक्त सूचना पर NK राकेश रावत के नेतृत्व में SDRF की फ्लड टीम द्वारा बोट के माध्यम से लगातार झील में सर्चिंग की जा रही थी। आज दिनाँक 21 सितम्बर 2022 को पुनः झील में सर्चिंग के दौरान SDRF टीम के डीप डाइवर आरक्षी कवेंद्र चौहान द्वारा 30 फ़ीट गहराई में डाइविंग करते हुए एक किशोर का शव ढूंढ निकालकर बाहर निकाला गया जबकि दूसरे की सर्चिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of one of the missing teenagers found in Tehri Lake search for the other continues tehari garwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More