आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की तहकीकात

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। यहां आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के कृष्णानगर तिराहे के पास रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। मृतक के सिर में गोली लगी है। पुलिस को मृतक के शव के पास से एक देसी कट्टा, बाइक और स्विच ऑफ मोबाइल मिला है। पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुआयना करने के बाद मृतक के कपड़ों से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान अनिल के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

मामला फिलहाल संदिग्ध है, लेकिन हालात को देखकर कहा जा सकता है कि युवक ने ठोडी के नीचे देशी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की होगी। फिलहाल, जांच के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। रविवार की रात करीब 9:30 बजे स्थानीय युवक ने पुलिस को सूचना दी कि आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर कॉलोनी के तिराहे पर एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणि मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बाइक खड़ी है और उसके पास में एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। गौर करने पर देखा तो युवक के सिर में गोली लगी हुई। मृतक के पास से एक आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dead body of youth found in suspicious circumstances late night in IDPL outpost area police started investigation rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More