मंगल पड़ाव में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां मंगल पड़ाव में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिल हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना मान रही है। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार प्रातः मंगल पड़ाव में मछली मार्केट के पास दुकानदारों को एक युवक का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची मंगल पड़ाव चौकी पुलिस शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सूरज जोशी पुत्र रघुवर दत्त जोशी निवासी मछली बाजार के रूप में हुई। मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई होगी। जबकि मृतक के परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। उनका कहना है कि सूरज के गले में चोट के निशान हैं। साथ ही शरीर में भी वाहन के टायर चलाने के ‌निशान देखे गए हैं। इतना ही नहीं वह रात 15 हजार की नगदी लेकर गया था। उसके पास से महज 17सौ रूपये बरामद ‌हुए हैं। शेष नगदी के साथ ही मोबाइल फोन भी गायब है। आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। बहरहाल मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of youth found under suspicious circumstances Dead body of youth found under suspicious circumstances in Mangal Padav Haldwani news Mangal Padav uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। रामनगर रोड पर सड़क किनारे शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक […]

Read More