कालिंदी ट्रैक पर गए 14 सदस्यीय दल में शामिल एक गाइड की मौत, सुरक्षित रेस्क्यू के लिए मांगा सेना का हेलीकॉप्टर

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। समुद्र तल से 19 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित कालिंदी ट्रैक पर गए दल में शामिल एक गाइड की मौत की खबर है। दल में शामिल 14 ट्रैकर्स भी वहीं फंसे हैं। ट्रैकिंग एजेंसी ने जिला प्रशासन औरआपदा प्रबंधन विभाग से फंसे हुए ट्रैकर्स को सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के लिए मदद मांगी है। 

आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी जानकारी शासन को दे दी है। वहीं एजेंसी की एक रेस्क्यू टीम सोमवार को दल की खोजबीन के लिए रवाना हो गई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में 14 सदस्यीय दल गंगोत्री से कालिंदी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। इस ट्रैक के बेस कैंप में पहुंचते ही अधिक बर्फबारी होने के कारण दल वहां फंस गया था। गंगोत्री पर्वत श्रेणी से यह ट्रैक बद्रीनाथ निकलता है। बर्फबारी के कारण वहां की भौगोलिक परिस्थितियां खराब हो जाती हैं। ट्रैकिंग एजेंसी ने जिलाधिकारी को दल में शामिल एक गाइड की मौत होने की सूचना दी है। वहीं, अन्य लोग भी अभी वापस नहीं लौटे हैं। ट्रैकिंग एजेंसी की ओर से ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की मांग की है।जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार 19 हजार फीट की ऊंचाई पर प्राइवेट हेलिकॉप्टर नहीं जा सकते हैं। इसके लिए सेना के हेलिकॉप्टर की आवश्यकता होती है।जिसके लिए शासन को सूचना दे दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार एक गाइड की मौत और ट्रैकर्स के फंसे होने की सूचना प्रशासन को मिली है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने कालिंदी ट्रैक पर एक गाइड की मौत होने की सूचना की पुष्टि की है। वहीं, सोमवार को ट्रैकिंग एजेंसी की चार सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई। एक दल आज मंगलवार सुबह रेस्क्यू के लिए रवाना होगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: army helicopter sought for safe rescue Death of a guide in the 14-member team that went on the Kalindi track Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More