उधारी के पैसे न चुकाने पर पिता-पुत्रों की पिटाई से घायल ब्यक्ति की इलाज के दौरान मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उधारी के 500 रुपये नहीं चुकाने पर बाप बेटे ने एक व्यक्ति को इतना पीटा की अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन अस्पताल के बाहर हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मल्ला गोरखपुर निवासी गिरीश बेलवाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने नवाबी रोड निवासी राकेश गांधी ने कुछ समय पहले 500 रुपये उधार लिए थे, लेकिन पैसे नहीं चुकाने पर राकेश गांधी ने गिरीश बेलवाल को अपने घर बुलाया और अपने दो पुत्रों के साथ उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट से घायल होने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। गिरीश बेलवाल की मौत के के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है जांच के उपरांत हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More