लालकुआं। यहां निकटवर्ती क्षेत्र सुभाष नगर एवं शमशान घाट के बीच अज्ञात वाहन का पहिया युवक के सिर पर चढ़ने से युवक की मौत। जिसके चलते उसकी शिनाख्त होना मुश्किल हो गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में शिनाख्त के लिए रखा गया है, परंतु पिछले तीन घंटे से मृतक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तड़के लगभग 5 बजे मुक्तिधाम और शमशान घाट के बीच अज्ञात वाहन ने सड़क पर चल रहे एक युवक को टक्कर मारते हुए उसे बुरी तरह कुचल दिया। युवक का सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मृतक युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास लग रही है। पुलिस ने मृतक के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में पहुंचाया, जहां उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं, परंतु पिछले तीन घंटे से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]