बाइक से रपटकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकराने पर युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल।  मल्लीताल क्षेत्र में वर्षा के दौरान एक युवक बाइक से रपटकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गया। पोल में विद्युत लाइनों से करंट आने के युवक की मौत हो गई। 

मूल रूप से महचंद पीलीभीत निवासी 29 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र बलकार सिंह रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में सिक्योरिटी का काम करता है। नैनीताल में उसका ससुराल है। शनिवार देर रात वह ड्यूटी खत्म करने के बाद नैनीताल अपने ससुराल आ रहा था। इसी बीच रात करीब 2:30 बजे मनु महारानी तिराहे के समीप उसकी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 26 एएल-7398 अनियंत्रित हो गई। जिससे रपटते हुए वह मोटरसाइकिल समेत बिजली के पोल से टकरा गया। बिजली के पोल में करंट दौड़ने के कारण वह खुद को छुड़ा नहीं सका और उसकी मौत हो गई। हालांकि इस दौरान राहगीरों ने भी पोल से चिपकी बाइक और युवक को हटाने का प्रयास किया। मगर बाइक में भी करंट दौड़ने के कारण लोग युवक को हटाने में नाकाम रहे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शट डाउन करवा कर युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Death of a young man after he collided with an electric pole standing on the side of the road after sliding from the bike nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More