खुले घर में मिली सड़ी-गली लाश, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर भाई को सौंपा शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नीलकंठ कॉलोनी में एक घर में सड़ी-गली लाश मिली है। ग्राम प्रधान द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव भाई को सौंप दिया है। 

टीपी नगर चौकी इंचार्ज पंकज जोशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी ने सूचना दी कि एक घर जो खुला हुआ है उसके बाथरूम में एक लाश पड़ी हुई है जिसमें से बदबू आ रही है। चौकी इंचार्ज पंकज जोशी ने बताया कि परिवार में दो भाई हैं माता पिता की मौत हो चुकी है। एक भाई बीते बुधवार को काम से दिल्ली गया था, वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। और हरीश पंत घर पर ही था। जो बाथरूम में मृत मिला है। कमरे से दो बियर और एक पव्वा भी मिला है। प्रथम दृष्टया शराब अधिक ​पीने से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव भाई को दे दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Decomposed dead body found in open house Haldwani news police handed over dead body to brother after postmortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More