देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ों में सुबह शाम हल्की ठंड के साथ ही मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में मंगलवार (आज) भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि बुधवार (कल)से राज्य के पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश के साथ मानसून की जल्द विदाई होने वाली है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच पर्वतीय जनपदों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा में 25 और 26 सितंबर को झमाझम बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में बारिश से मैदानी इलाकों में भी गर्मी से राहत के आसार बन गए हैं। वहीं देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी सहित अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के अलावा मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में 27 तारीख से मानसून की विदाई का क्रम शुरू होगा और 30 सितंबर के आसपास राज्य से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। बताते चलें कि पिछले साल 2023 में 24 जून को उत्तराखंड में मॉनसून आया और छह अक्तूबर को विदा हुआ। इस दौरान 1203.3 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य 1162.7 से तीन फीसदी ज्यादा थी। इस साल प्रदेश में मानसून 27 जून को पहुंचा। अब तक 1221.9 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश 1118.4 एमएम से नौ फीसदी ज्यादा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]