देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को कार्यवाही के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने नकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वालों की खुमारी उतारते हुए तीनों आरोपियों का शांति भंग में चालान किया है।
पुलिस के अनुसार वायरल हो रही एक वीडियो जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक टैक्सी नंबर के वाहन जिसमें किसी सरकारी विभाग के पट्टी लगी हुई थी में अवैध असलहे का प्रदर्शन करते हुए दबंगई दिखाई का प्रदर्शन किया जा रहा था। वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अल्पसमय में कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ आईएसबीटी देहरादून के पास से धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा वीडियो में प्रदर्शित की जा रही पिस्टल एक टॉय गन निकली। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वाहन के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्राइवेट वाहन सिंचाई विभाग में अनुबंधित है, जिसके सम्बन्ध में संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तो में मोहम्मद असलम पुत्र मीर हसन हरभज वाला पटेल नगर देहरादून, बिलाल हुसैन पुत्र अनवर हुसैन निवासी हरभज वाला देहरादून व दानिश पुत्र मोनीश निवासी मेहुवाला माफी खादर देहरादून हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]