बढ़ती अव्यवस्था और अवैध पार्टियों पर लगाम कसने के लिए देहरादून पुलिस ने देर रात चलाया विशेष चेकिंग अभियान 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता

देहरादून।शहर में बढ़ती अव्यवस्था और अवैध पार्टियों पर लगाम कसने के लिए देहरादून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीमों ने पौंधा, बिधोली और आस-पास के इलाकों में स्थित होम स्टे, गेस्ट हाउस, पीजी और हॉस्टलों की गहन जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

इस दौरान कई स्थानों पर देर रात तक चल रही गतिविधियों की निगरानी की गई। जांच में संदिग्ध पाए गए पांच युवकों को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना प्रशासनिक अनुमति पार्टी आयोजित करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान सभी होम स्टे और हॉस्टल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे नियमों का पालन करें और भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

यह अभियान खास तौर पर शराब के नशे में वाहन चलाने, हुड़दंग और अन्य कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dehradun police conducted a special checking campaign late at night To curb the increasing disorder and illegal parties uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज देहरादून पुलिस ने देर रात चलाया विशेष चेकिंग अभियान बढ़ती अव्यवस्था और अवैध पार्टियां लगाम कसने को विशेष चेकिंग अभियान

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More