श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस आ सकती है देहरादून  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस देहरादून भी आ सकती है। शव के बहुत से टुकड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन, कुछ एक को उसने देहरादून के जंगलों में फेंकने की बात भी कही है।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभी तक दून पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि दिल्ली पुलिस कोई सहयोग मांगती है तो उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि करीब छह महीने पहले दिल्ली में आफताब नाम के युवक ने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। बाद में धीरे-धीरे इन्हें ठिकाने लगा रहा था। पिछले दिनों पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए थे। पता चला कि उसने अलग-अलग जगहों पर शव के टुकड़ों को फेंका है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलिस कस्टडी रिमांड में उसने शव के टुकड़ों को देहरादून के जंगलों में फेंकने की बात भी कबूल की है। इसकी तस्दीक के लिए दिल्ली पुलिस आफताब को देहरादून भी ला सकती है ताकि उसकी निशानदेही पर शव के टुकड़ों को बरामद किया जा सके। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी कोई सहयोग नहीं मांगा है। यदि सहयोग मांगा जाता है तो पुलिस पूरी मदद करेगी। बता दें कि हत्या से कुछ दिनों पहले श्रद्धा ने अपने लिव इन पार्टनर के साथ ऋषिकेश में एक रील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इसकी तस्दीक के लिए भी दिल्ली पुलिस चार दिन पहले ऋषिकेश आई थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग नहीं लिया था। यहां आने का कारण भी स्थानीय पुलिस को नहीं बताया गया था। दिल्ली पुलिस ने किसी और कारण से ऋषिकेश आने की बात कही थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Delhi Police may come to Dehradun with Shraddha murder accused Aftab Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More