भू कानून को लेकर युवाओं का प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। श्रीदेव सुमन की जयंती पर वंदे मातरम ग्रुप द्वारा भू कानून, इनर लाइन परमिट सिस्टम, मूल निवास 1950 आर्टिकल 371 को लेकर रविवार को तिकोनिया स्थित बुद्धपार्क से नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क तक रैली निकालने के साथ ही धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/25/demonstration-of-relatives-of-policemen-regarding-grade-pay/

संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र दानू ने सख्त से सख्त भूकानून लागूू करने की मांग के साथ कहा कि सरकार के रवैये को देख कर लग रहा है कि भू कानून सिर्फ युवाओं की मांग है, जबकि यह राज्य हम सभी का है और हर किसी को इस राज्य की चिंता होनी चाहिए। विजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरीके से जमीनों की खरीद-फरोख्त और बाहरी लोगों का अतिक्रमण बढ़ रहा है, उससे एक दिन ऐसा आयेगा जब उत्तराखंड पहाड़ी विहीन हो जाएगा। ऐसे हालातों से बचने के लिए आर्टिकल 371 लागू होना चाहिए। दीपिका नयाल ने कहा कि सिर्फ भूकानून ही नहीं आर्टिकल 371 मूल निवास 1950 इनर लाइन परमिट सिस्टम भी हर हाल में लागू होना चाहिए, जिससे सभी उत्तराखंडी सुरक्षित रह सके। योगेश बहुगुणा ने कहा कि आज नेताओं को इस मांग को उठाना चाहिए था पर इस मांग को युवाओं को उठाना पड़ रहा है। सत्ता में बैठी पार्टी के नेता यह कह रहे है कि विपक्ष के द्वारा चुनाव के समय भूकानून की मांग की जा ही है। कहा कि यदि उत्तराखंड की जमीन बिक गई और पहाड़ों में लोग नहीं रहे तो उन पहाड़ी नेताओं का भविष्य क्या होगा जो आज तक पहाड़ के नाम पर राजनीति की रोटी सेकते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली की रात दोस्तों के बीच विवाद में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

प्रदर्शन में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोगो ने शामिल होते हुए सरकार से भू कानून को हर हाल में लागू करने की मांग की। दिल्ली से भी आये लोगों ने धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से किरन खेतवाल, ललित परगाई, चंद्रशेखर पर्गाई, तरुण कांडपाल, नरेंद्र बिनवाल, गर्वित पांडे, गौरव पांडे, ख़ुशाल लिंगवाल, मोहित जोशी, किरण खेतवाल, प्रदीप रावत, जगत करायत, आशीष जोशी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली की सुबह PAC परिसर में मिला प्रशिक्षु जवान का शव, शरीर पर धारदार हथियार के निशान से सनसनी 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Demonstration of youth Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : महानगर कांग्रेस ने केक काटकर मनाई वर्षगांठ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्य स्थापना […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान : 13 घोषणाओं से कर्मचारी, किसान और राज्य आंदोलनकारियों को सौगात  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड का विकास सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दिवाली की रात दोस्तों के बीच विवाद में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दिवाली की रात दोस्तों के बीच हुआ विवाद एक किशोर की मौत का कारण बन गया। सूरी चौक के पास हुई इस घटना में 15 वर्षीय अर्थ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रात करीब तीन बजे […]

Read More