पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र ने अपराध की समीक्षा करते हुए समस्या का किया निस्तारण

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


रुद्रपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र ने जनपद उधमसिंहनगर के थाना रुद्रपुर, ट्रांजिट कैम्प, किच्छा, पन्तनगर, दिनेशपुर व गदरपुर में वर्ष 2022 में अब तक हुए अपराध धारा 323, 324, 325, 326, 307, 376 एवं पोक्सो अधिनियम आदि से सम्बन्धित अभियोगों में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की जमीनी हकीकत जानने हेतु ऐसे विवेचनाधीन अभियोगों के वादी/ पीड़ितों के साथ शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रुद्रपुर में पुलिस संवाद करते हुए 50 से ज्यादा मामलों को मौके पर ही निस्तारण किया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में किया युवाओं से सीधा संवाद


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार (आज) वादी व उनके परिजन अपनी समस्या लेकर पुलिस कार्यालय में उपस्थित हुए उनके द्वारा अपनी विवेचनाओ से संबंधित समस्याओं के बारे में डीआईजी को अवगत कराया गया। इस दौरान डीआईजी द्वारा तत्काल मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण करते हुए संबंधित विवेचक को निर्देशित करते हुए कहा गया कि उक्त सन्दर्भ में पुलिस द्वारा पीड़ित की एफआईआर ठीक तरह से दर्ज की गई हैं उनके द्वारा जो एफ आई आर दर्ज कराई गई है उसमे अपेक्षित कार्यवाही  पूर्ण हो गई है। आरोप सिद्ध होने पर समय से आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है व संगीन धाराओं में अपराध करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के साथ ही अभियुक्तो को जमानत ना मिल पाए और भविष्य में इन अभियुक्तों के विरुद्ध और अधिक प्रीवेंटिव कार्यवाही की जाए। डीआईजी द्वारा एसिड अटैक, रेप से संबंधित मामलों में पीड़ित को कंपनसेशन से सम्बन्धित जानकारी देने के साथ यह भी पूछा गया कि आपको अभियोग पंजीकृत कराने के बाद भी किसी प्रकार से प्रतिवादी द्वारा धमकाया या डराया जा रहा है तो भी उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि आपको पुलिस द्वारा सुरक्षा दिलाई जा सके। डीआईजी ने बताया कि संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीड़ित के मन में कानून के प्रति भरोसा व सुरक्षा की भावना उत्पन्न होना और उसका कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More