हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित भव्य ‘देवभूमि रजत उत्सव’ में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम है।
सीएम ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति हमारी पहचान और आस्था की मूल शक्ति है, जिसे सहेजना और आगे बढ़ाना हर नागरिक का दायित्व है। कहा कि उत्तराखंड ने पिछले 25वर्षों में सशक्त राज्य निर्माण की उल्लेखनीय यात्रा तय की है। राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व से बने इस राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के अनुरूप आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार जनभागीदारी, संस्कृति संरक्षण और नवाचार के माध्यम से ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा राज्य के उज्ज्वल भविष्य का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, दायित्वधारी विनय कुमार रुहेला, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, ओम प्रकाश जमदग्नि और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]