तुंगनाथ दर्शन को आये दिल्ली के श्रद्धालु की अत्यधिक ठंड से स्वास्थ्य खराब होने पर मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। यहां तुंगनाथ दर्शन हेतु गए श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब होने से एक की मौत हो गई जबकि एक श्रद्धालु को रेस्क्यू टीम रात्रि में ही तुंगनाथ पहुंच कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जिसे अब अस्पताल को लाया जा रहा है।

गुरुवार को देर रात्रि SDRF टीम को सूचित किया गया कि जनपद रुद्रप्रयाग में श्री तुंगनाथ दर्शन हेतु गए श्रद्धालु का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया है जिसे वापिस नीचे लाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से SDRF रेस्क्यू टीम बिना समय गँवाये मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मोके के लिए रवाना हुए। SDRF रेस्क्यू टीम घनघोर अंधेरे व विषम मौसम की परवाह न करते हुए वाहन से चोपता पहुँचा गया जहाँ से लगभग 3-4 किमी पैदल रास्ता तय कर रात्रि में ही तुंगनाथ पहुँची। मोके पर देखा एक व्यक्ति जो ठंड लगने से अत्यधिक बीमार हो गया था। रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पास के होटल में ले जाया गया जहाँ उसे पीने के लिए गर्म पानी व सोने के लिए बिस्तर दिया गया। इसके अतिरिक्त मौके पर एक और युवक था जिसकी ठंड लगने व स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने से वही पर मृत्यु हो गयी थी।अत्यधिक बरसात व मौसम की स्थिति खराब होने के कारण रात्रि में पीड़ित को लेकर नीचे आना संभव नही था इसलिए मौसम के सामान्य होने पर SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा प्रातः उन्हें नीचे लाया जा रहा है। जबकि बीमार व्यक्ति लक्ष्मी नारायण पुत्र राम दत्त, निवासी- वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश का रेस्क्यू किया गया। मृतक की पहचान मनीष शर्मा पुत्र मदन लाल शर्मा, निवासी – दिल्ली के रूप में हुई। रेस्क्यू करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल आशीष डिमरी, कॉन्स्टेबल मनीष रौतेला, भूपेंद्र, अनुसूया प्रसाद, अमित नौटियाल आदि थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Devotee of Delhi who came to Tungnath Darshan dies due to deteriorating health due to extreme cold rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु […]

Read More