धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्ताओ को मंजूरी की संभावना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज (बुधवार) सुबह 11 बजे सचिवालय में होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक आगामी पंचायत चुनावों और प्रदेश की नीतिगत दिशा को लेकर अहम मानी जा रही है। बैठक में पंचायतों में तैनात प्रशासकों के कार्यकाल को 6 महीने के बजाय 1 साल तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, क्योंकि वर्तमान में प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके अलावा बैठक में राज्य की युवा नीति और महिला नीति को अंतिम रूप दिया जा सकता है। लंबे समय से अटकी पड़ी महिला नीति को लागू करने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके साथ ही नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को मिलने वाली सहायता राशि में नए प्रावधान जोड़े जा सकते हैं, जिसमें 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद कोई स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करने पर अतिरिक्त लाभ देने का प्रस्ताव भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

बैठक में देहरादून के रायपुर क्षेत्र की फ्रीज भूमि को फ्रीज मुक्त करने, शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी, तथा आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित करने के लिए लेगेसी प्लान ड्राफ्ट को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर ठोस नीति बनाने, प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली लागू करने, और सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने जैसे सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के पुराने बाजारों को फिर से विकसित करने के लिए री-डेवलपमेंट नीति, और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने हेतु स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के गठन से संबंधित प्रस्तावों पर भी निर्णय होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: approval of many important proposals dehradun news Dhami cabinet Dhami cabinet meeting today extension of tenure of panchayat administrators likely to approve many important proposals along with extension of tenure of panchayat administrators meeting today uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कई महत्वपूर्ण प्रस्ताओ को मंजूरी देहरादून न्यूज धामी मंत्रिमंडल पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने बैठक आज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More