धामी सरकार ने विधानसभा में पेश किया वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। धामी सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। कुल नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख (892300697) का वार्षिक बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट को उन्नत,सुशासित व क्षमतावान नीति पर आधारित बताया।वित्त मंत्री ने मंगलवार को शून्यकाल के बाद दोपहर 12.30 बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। 62 पेज के बजट भाषण की शुरुआत में राज्य आंदोलनकारियों को याद करने के बाद समान नागरिक संहिता विधेयक का विशेष तौर पर जिक्र किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लूट के इरादे से अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक की  हत्या कर शव को फेंका झाड़ी में 

वित्त मंत्री ने कहा कि यूसीसी विधेयक से महिला शक्ति का सम्मान किया गया है।यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि जी 20 की बैठकों Siva अभूतपूर्व आयोजन किया गया। ग्लोबल निवेश सम्मेलन में पीस टू प्रोस्पेरिटी के मंत्र के साथ 3 लाख 50 हजार करोड़ के MOU किये गए। वित्त मंत्री ने सिलक्यारा सुरंग में बचाये गए मजदूरों को उल्लेखनीय सफलता करार देते हुए मोदी व धामी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन किया गया।इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की कार्यवाही जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के गृह विज्ञान विभाग द्वारा "मोटे अनाज व उनके पोषकमान" विषय पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता 

राज्य सरकार को केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न सेक्टर में मिले कई पुरस्कारों का भी जिक्र किया गया। वित्त मंत्री ने सड़कों के जारी निर्माण कार्यों का खाका भी खींचा। प्रदेह के विभिन्न राजमार्गों पर हो रहे निर्माण कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सेवा,सौर,लॉजिस्टिक,पर्यटन, आयुष समेत अन्य नयी नीतियों का भी उल्लेख किया। प्रदेश में खेल को लेकर किये जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया गया। बजट भाषण में नवाचार, मानसखण्ड, हाउस ऑफ हिमालयाज, आयुष वेलनेस के बाबत हो रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निराश्रित,विधवा परित्यक्ता से जुड़ी विभिन्न पेंशन का ब्यौरा पेश किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dhami government presented the budget Dhami government presented the budget for the financial year 2024-25 Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लूट के इरादे से अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक की  हत्या कर शव को फेंका झाड़ी में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    दिनेशपुर। ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर में ई-रिक्शा चालक की लूट के इरादे से अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर शव को सड़क से कुछ दूर झाड़ी में फेंक दिया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे और घटनास्थल के आसपास खून बिखरा हुआ था। मौके […]

Read More
उत्तराखण्ड

पॉक्सो में आरोपित बोरा के घरों की पुलिस ने की कुर्की करते हुए सामान पहुंचाया लालकुआं कोतवाली

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा के पैतृक घर समेत दोनों घरों की पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की करते हुए दोनों घरों से सारा सामान लालकुआं कोतवाली पहुंचा दिया है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री ने की प्रेस वार्ता, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार (आज) सर्किट हाउस काठगोदाम में सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर केन्द्र सरकार द्वारा आमजनमानस के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी।    इस टम्टा ने कहा […]

Read More