धोखाधड़ी, शोषण और ब्लैकमेलिंग  का आरोपी ढोंगी बाबा आया पुलिस की गिरफ्त में, मायावी इच्छाधारी बन कर फंसाता था लोगो को अपने जाल में  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक कथित ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, जो ‘मायावी इच्छाधारी बाबा’ बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाता रहा है। आरोपी न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाता था, बल्कि महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामलों में भी संलिप्त पाया गया है।

8 जून को एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बाबा ने उसके घर में दबे खजाने को निकालने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल किया और 5 लाख रुपये की उगाही की। आरोपी उससे 20 लाख रुपये और मांग रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। 9 जून की शाम को मुंबई भागने की कोशिश कर रहा रामभक्त नामक आरोपी को रामपुर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी खुद को ‘इच्छाधारी बाबा’ बताता था और विभिन्न वेशभूषा में लोगों को गुमराह करता था। वह महंगे वस्त्र, किराए की लग्जरी गाड़ियां और मेकअप सामग्री का इस्तेमाल कर खुद को प्रभावशाली बाबा के रूप में प्रस्तुत करता था। वह ‘बाल जलाकर पैसे बनाने’, ‘घर में गड़ा खजाना निकालने’, ‘काला साया हटाने के लिए बलि देने’, ‘वशीकरण और सम्मोहन’ जैसी विधाओं का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से भारी रकम वसूलता था। महिलाओं को संतान प्राप्ति का झांसा देकर शोषण करता था और कीमती गहने व धन भी लेता था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिनमें बलात्कार, धोखाधड़ी, धमकी और साजिश रचना शामिल हैं। इन मामलों में एफआईआर क्रमशः 94/2021, 269/2025, 270/2025, और 271/2025 दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की तत्परता और नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए एसएसपी ने नकद पुरस्कार के रूप में ₹5,000 भी घोषित किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of fraud exploitation and blackmailing has been arrested has been arrested by the police. He used to trap people in his net by posing as an elusive wish-fulfilling baba has been arrested by the police. The fake wish-fulfilling baba Rudrapur News. The fake baba The fake baba udham singh nagar news uttarakhand news who played with the emotions of the people उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज जनता की भावनाओं से खेलने वाला ढोंगी इच्छाधारी बाबा गिरफ्तार धोखाधड़ी पुलिस की गिरफ्त में रुद्रपुर न्यूज शोषण और ब्लैकमेलिंग  का आरोपी ढोंगी बाबा

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More