डीआईजी कुमाऊं ने किया 100 उप निरीक्षक और 546 कांस्टेबलों के स्थानांतरण का आदेश जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। लंबे समय से मैदानी क्षेत्रों में कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों को अब दुर्गम की राह देखनी होगी। वही दुर्गम थानों में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को सुगम क्षेत्रों में तैनाती का लाभ मिलेगा। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने मंडल के छह जिलों से उप निरीक्षक और कांस्टेबलों के बंपर तबादले किए हैं। उनकी ओर से 100 उप निरीक्षक और 546 कांस्टेबलों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि लंबे समय से पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल नहीं किया गया था। उनकी ओर से ग्रीष्म कालीन स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें 100 उप निरीक्षक और 546 कांस्टेबलों की तैनाती स्थल में फेरबदल करते हुए 42 उप निरीक्षकों को मैदानी जनपदों से पहाड़ भेजा गया है। जिसमें से नैनीताल से 17 और उधम सिंह नगर से 25 उपनिरीक्षक शामिल है। वही पर्वतीय जनपदों में तैनाती दे रहे 58 उप निरीक्षकों का तबादला मैदानी जनपदों में किया गया है। जिसमें अल्मोड़ा से 23, पिथौरागढ़ से 23, चंपावत से पांच और बागेश्वर से सात उप निरीक्षक स्थानांतरित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

उन्होंने बताया कि मैदानी जनपदों से 274 कांस्टेबलों को पहाड़ी जनपदों में तैनाती दी गई है। जिसमें नैनीताल से 137 और उधम सिंह नगर से 137 कर्मी शामिल है। वहीं पहाड़ों में सेवा दे रहे 272 कांस्टेबलों के तबादले मैदानी जनपदों में किए गए हैं। जिसमें अल्मोड़ा से 40, पिथौरागढ़ से 126, चंपावत से 74, बागेश्वर से 32 कांस्टेबलों के तबादले किए गए हैं। बताया कि स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद स्थानांतरित कर्मियों को संबंधित जनपदों में तत्काल तैनाती के आदेश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। रामनगर रोड पर सड़क किनारे शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक […]

Read More