डीआईजी कुमाँयू डॉ. भरणें ने वीरांगना संस्था पहुंच निराश्रित बच्चों हेतु “भिक्षा नहीं शिक्षा” को दिया प्रोत्साहन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। जहां एक तरफ शिक्षा धनोपार्जन का स्रोत बन चुकी है वहीं कुछ ऐसे भी समाजसेवी है जो शिक्षा को गुरु ऋण व अपना सामाजिक दायित्व समझते हुए कार्य कर रहे है। ऐसा ही कुछ कर रही है शहर की वीरांगना संस्था। जहां विद्यार्ज़न कर रहे बच्चें समाज के उस क्षेत्र से है, जिन्हें सिर्फ समाज का त्रिस्कार ही नसीब हो पाया है। लेकिन कहावत है जिसका कोई नहीं उसका खुदा है रखवाला। ऐसे ही कहावत को चरितार्थ किया आज डीआईजी कुमांऊ भरणे ने। डीआईजी कुमाँयू परिक्षेत्र डॉ. नीलेश आनन्द भरणें ने अनुकरणीय पहल करते हुए ‘चिल्ड्रन इन स्ट्रीट’ के अन्तर्गत सडकों पर भीख मागने, गुब्बारे बेचने, कूडा बीनने आदि बच्चों को “भिक्षा नहीं शिक्षा” की ओर प्रत्सोत्साहित करने हेतु आज सिन्धी चौक हल्द्वानी स्थित भिक्षा व नशा रोकने हेतु प्रसासरत “वीरांगना संस्था” पहुंचे और संस्था में विद्यार्जन कर रहे बच्चों की कुशल क्षेम ली। 

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   


इस दौरान डीआईजी भरणे द्वारा इन बच्चों को “भिक्षा नहीं शिक्षा” की ओर प्रोत्साहित करते हुए पढाई पर ध्यान रखना, सदैव साफ सुथरा रहना, अच्छी आदतों को अपने जीवन मे लाने के मार्गदर्शन के साथ ही बच्चों को खिलौने, कपडे, फल व बैग वितरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल


बताते चलें कि उपरोक्त संस्था “वीरांगना” का संचालन गुंजन अरोडा द्वारा किया जा रहा है। संस्था में वर्तमान में 55-60 गरीब बच्चे (कूडा बीनने,भीख मांगने आदि) शिक्षा ग्रहण कर रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More